भगवा पार्टी (भारतीय गण वार्ता पार्टी) की स्थापना वर्ष 2023 में भोपाल (मध्यप्रदेश) में श्री शिवाकांत शुक्ला द्वारा की गई। पार्टी का उद्देश्य है – भारत को हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना के साथ एक सनातन, कर्मबद्ध और वचनबद्ध राष्ट्र के रूप में विकसित करना।
यह भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सनातन मूल्यों से प्रेरणा ग्रहण करते हुए देश को एक महान विश्वशक्ति के रूप में उभरने के लिए समर्पित है।
शिक्षा ही विकास की कुंजी है। हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना और युवाओं को ज्ञान व कौशल से सशक्त बनाना हमारा संकल्प है।
किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा – सबके लिए नए अवसरों का सृजन। स्थिर और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का निर्माण ही हमारी प्राथमिकता है।
ईमानदारी, पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही ही हमारी पहचान है। जनभागीदारी के साथ मजबूत लोकतंत्र का निर्माण ही हमारा लक्ष्य है।
भारत में धर्मगत आधार पर राष्ट्र के बटवारे से खण्डित भारत एक, और हिन्दुस्तान के संविधान को 1947 के बटवारे के अनुरूप साकार करना । बाबा साहब अम्बेडकर के शुद्ध संविधान को प्रतिस्थापित कराना एवं उनके अनुरूप ही नए शुद्ध सनातन राष्ट्र का निर्माण करना है एवं सनातन में भेदभाव, जातिवाद को वैचारिक रूप से परिवर्तन की ओर ले जाना, एवं अखण्ड भारत का पुनर्निर्माण कर, स्वतंत्रता सेनानियों एवं सच्चे राष्ट्र भक्तों को उनके अधिकार का सम्मान राष्ट्र में प्रतिस्थापित कर राष्ट्र के सच्चे इतिहास को जन-जन तक लाना एवं राष्ट्र द्रोही, देश के गद्दारों द्वारा रची गई संविधान नीति एवं इतिहास की आमजन तक पहुचाना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक
भगवा पार्टी केवल सत्ता या चुनावी समीकरणों के लिए नहीं है। हमारे मूल्य भारत की सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना और राष्ट्रवाद में निहित हैं। हमारा उद्देश्य है – देश की अखंडता बनाए रखना, समाज में न्याय और समृद्धि लाना, और युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर प्रेरित करना।
हमारा विज़न है – एक ऐसा भारत जहाँ संस्कृति, धर्म, और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों का सम्मान हो, और हर नागरिक गर्व से कह सके – “मैं भारतीय हूँ।” भगवा पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि भारत केवल भूगोल न रहे, बल्कि जीवंत सभ्यता और गौरवशाली सनातन संस्कृति के रूप में विश्व में स्थापित हो।
हमारा मिशन है कि हम सनातन मूल्यों की रक्षा करें और उनका सम्मान सुनिश्चित करें, ताकि भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर सुरक्षित रहे। हम अखंड भारत का पुनर्निर्माण और राष्ट्र की ऐतिहासिक विरासत का प्रचार-प्रसार करना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य है कि युवाओं को सशक्त बनाया जाए और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण हो, जहाँ हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान मिले। साथ ही, हम राजनीति में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भगवा पार्टी का संकल्प है कि हम हर नागरिक के लिए सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण करें। हमारा प्रयास है कि शिक्षा, रोजगार और संस्कृति के माध्यम से समाज में समानता और न्याय स्थापित हो। हम चाहते हैं कि हर युवा, किसान और नागरिक गर्व और सम्मान के साथ अपने जीवन में प्रगति कर सके।
हमारा उद्देश्य भारत की सनातन संस्कृति, शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
हम आपके सहयोग का सही उपयोग सुनिश्चित करते हैं और हर कदम में पारदर्शिता बनाए रखते हैं।
आपके योगदान से हम अपने कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को और प्रभावी बना सकते हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रतिनिधि मिलकर आगामी नीतियों, कार्यक्रमों और जनसंपर्क रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
जनता की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को समझने के लिए संवाद सत्र। जनता की आवाज़ हमारे निर्णयों में प्रमुख होगी।
भविष्य की विकास योजनाओं और सामाजिक सुधारों पर विस्तृत चर्चा। सभी प्रतिभागियों को अपनी राय साझा करने का अवसर।
Arcu nunc leo facilisis ex primis nulla taciti vel. Nascetur non facilisis integer consectetuer orci sem in inceptos ad vel.
Arcu nunc leo facilisis ex primis nulla taciti vel. Nascetur non facilisis integer consectetuer orci sem in inceptos ad vel.
Arcu nunc leo facilisis ex primis nulla taciti vel. Nascetur non facilisis integer consectetuer orci sem in inceptos ad vel.
स्वयंसेवक बनकर आप समाज के विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों में भाग लेकर लोगों से सीधे जुड़ते हैं।
स्वयंसेवक बनने से आपको राजनीति, समाज और राष्ट्र निर्माण की नीतियों का गहन ज्ञान प्राप्त होता है।
समाज सेवा और जनसंपर्क में सक्रिय भागीदारी से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और नेतृत्व कौशल विकसित होता है।
Purus neque hac maximus mi mattis penatibus rutrum. Fringilla quisque purus hendrerit cras conubia sit eu aenean.
(888) 4000-234
0755-4058751, 9893451772, 6261335799
bhagavaparty@gmail.com
जी-18, सांची कॉम्पलेक्स, शिवाजी नगर, बोर्ड ऑफिस के सामने, भोपाल